Dalip Shree Shyam Comp Tech. 9811480287

latest sarkari results sarkari job sarkari admit card

Simple and Compound Question Hindi | सिंपल - कंपाउंड इंटरेस्ट

गणित सभी परीक्षाओं के लिये बहुत महत्वपूर्ण विषय है। गणित के साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज प्रश्नों को समझने के लिये आपको विशेष परिश्रम की आवश्यकता होती है। इसलिये आपको प्रश्नों को ध्यान-पूर्वक पढ़ने की आवश्यकता है। यहाँ प्रदान किये गये गणित के प्रश्न आपको एसएससीए, बैंकिंग, रेलवे परीक्षा, डिफेंस परीक्षा या अन्य परीक्षाओं में सफलता पाने के हेतु मददगार होगें। क्योंकि इस प्रकार के प्रश्न परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं। यहां हर प्रकार की परीक्षाओं से सम्बन्धित गणित के प्रश्न उपलब्ध हैं। बेतहर परीक्षाओं में अंक अर्जित करने हेतु आप इस वेबसाइट के माध्यम से परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।

गणित जिनसे हम जोड़, घटाव, गुणा और भाग जैसी मूल चीजो को सीखते हैं। अन्य भाषाओ की तरह गणित भी एक तरह का भाषा ही है जो की अंक पर आधारित होते है यानी अंको के व्यवस्था को समझ जाते है तो फिर गणित समझना एकदम आसान होता है। जैसा की हम सब जानते है की लगातार अभ्यास से कठिन से कठिन कार्यो को आसान बनाया जा सकता है ऐसे में जरूरत हमे लगातार कोशिश करने की होती है गणित विषय शुरुआत में उतना कठिन नही होता है जितना यह लोगो द्वारा डर के कारण कठिन बना दिया जाता है। गणित एक ऐसा विषय है जिसका जितना अधिक अभ्यास करते है यह उतना ही आसान लगता है गणित के किसी भी चैप्टर शुरू होने या खत्म होने के बाद कुछ अभ्यास के प्रश्न दिये होते है जिनका हल भी अक्सर बताया होता है अब आप गणित पढ़ते है तो पहले उस चैप्टर को अच्छे से पढ़ें और समझ ले फिर जो सवाल हल किये गये है आखिर वे किस कांसेप्ट से हल किये गये है यह पूरी अच्छे तरीके से समझने की कोशिश करे और यदि एक बार आपको उस चैप्टर के कांसेप्ट समझ जाते है तो फिर उससे जुडी चाहे कैसे भी गणित के प्रश्न होंगे आप आसानी से हल कर सकते है।

Question List Simple Compound Interest

  • 1 . यदि किसी साधारण का 2 वर्ष में 5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज का अन्तर 6.25रू. है, तो वह धनराशि ज्ञात करो?

    (A). 2500रू.

    (B). 2800रू.

    (C). 3200रू.

    (D). 2200रू.

    Show Answer
  • 2 . यदि किसी धनराशि का साधारण ब्याज किसी दर से 6 वर्षो में मिश्रधन 481.12 प्रतिशत तथा 10 वर्षों में 543.20रू. हो ज्ञात है तो ब्याज की दर ज्ञात करो?

    (A). 4 प्रतिशत

    (B). 6 प्रतिशत

    (C). 8 प्रतिशत

    (D). 9 प्रतिशत

    Show Answer
  • 3 . यदि किसी धन का साधारण ब्याज की दर से 10 वर्ष का मिश्रण 2700रू. तथा 20 वर्ष का मिश्रधन 3900रू. है, तो ब्याज की दर क्या होगा?

    (A). 4 प्रतिशत

    (B). 7 प्रतिशत

    (C). 8 प्रतिशत

    (D). 12 प्रतिशत

    Show Answer
  • 4 . कोई राशि साधारण ब्याज से 3 वर्षो में 3720रू. हो जाता है 5 वर्षों में 4200रू. हो जाता है तो मूलधन ज्ञात करो?

    (A). 2500

    (B). 2800

    (C). 3000

    (D). 3500

    Show Answer
  • 5 . कोई धनराशि साधारण ब्याज की दर से 5 वर्षो में दोगुणा हो जाता है तो ब्याज की दर ज्ञात कीजिए?

    (A). 15 प्रतिशत

    (B). 20 प्रतिशत

    (C). 25 प्रतिशत

    (D). 33 प्रतिशत

    Show Answer
  • 6 . कोई धनराशि साधारण ब्याज की दर से 6 वर्षों में 3 गुणा हो जाता है तो 8 गुणा कितने वर्षो में होगा?

    (A). 42 वर्ष

    (B). 35 वर्ष

    (C). 24 वर्ष

    (D). 21 वर्ष

    Show Answer
  • 7 . 5000रू. डेढ वर्ष के लिये चक्रवृद्धि ब्याज की 6 प्रतिशत वार्षिक दर से चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा?

    (A). 600रू.

    (B). 576रू.

    (C). 498रू.

    (D). 459रू.

    Show Answer
  • 8 . कोई धनराशि चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 6 वर्षों में 4 गुणा हो जाता है तो कितने वर्षों में यह राशि 8 गुणा हो जायेगी?

    (A). 12 वर्ष

    (B). 10 वर्ष

    (C). 9 वर्ष

    (D). 8 वर्ष

    Show Answer
  • 9 . एक व्यक्ति को 5000रू. 3 वर्षो के लिये तथा दूसरे व्यक्ति को 7000रू. 2 वर्षों के लिये दिया। यदि कुल साधारण ब्याज 1450रू. मिलता है तो ब्याज की दर वार्षिक कितना होगा?

    (A). 5 प्रतिशत

    (B). 8 प्रतिशत

    (C). 10 प्रतिशत

    (D). 6 प्रतिशत

    Show Answer
  • 10 . 5000रू. की राशि को 6 प्रतिशत वार्षिक दर से 2 1/2 वर्ष के लिये दिया गया है तो उसका साधारण ब्याज कितना होगा?

    (A). 600रू.

    (B). 750रू.

    (C). 800रू.

    (D). 900रू.

    Show Answer