Dalip Shree Shyam Comp Tech. 9811480287

latest sarkari results sarkari job sarkari admit card

Boat and Stream Questions in Hindi | बोट एंड स्ट्रीम क्वेश्चन

गणित सभी परीक्षाओं के लिये बहुत महत्वपूर्ण विषय है। गणित के  नाव और धारा से संबंधित प्रश्नों को समझने के लिये आपको विशेष परिश्रम की आवश्यकता होती है। इसलिये आपको प्रश्नों को ध्यान-पूर्वक पढ़ने की आवश्यकता है। यहाँ प्रदान किये गये गणित के प्रश्न आपको एसएससीए, बैंकिंग, रेलवे परीक्षा, डिफेंस परीक्षा या अन्य परीक्षाओं में सफलता पाने के हेतु मददगार होगें। क्योंकि इस प्रकार के प्रश्न परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं। यहां हर प्रकार की परीक्षाओं से सम्बन्धित गणित के प्रश्न उपलब्ध हैं। बेतहर परीक्षाओं में अंक अर्जित करने हेतु आप इस वेबसाइट के माध्यम से परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।

गणित जिनसे हम जोड़, घटाव, गुणा और भाग जैसी मूल चीजो को सीखते हैं। अन्य भाषाओ की तरह गणित भी एक तरह का भाषा ही है जो की अंक पर आधारित होते है यानी अंको के व्यवस्था को समझ जाते है तो फिर गणित समझना एकदम आसान होता है। जैसा की हम सब जानते है की लगातार अभ्यास से कठिन से कठिन कार्यो को आसान बनाया जा सकता है ऐसे में जरूरत हमे लगातार कोशिश करने की होती है गणित विषय शुरुआत में उतना कठिन नही होता है जितना यह लोगो द्वारा डर के कारण कठिन बना दिया जाता है। गणित एक ऐसा विषय है जिसका जितना अधिक अभ्यास करते है यह उतना ही आसान लगता है गणित के किसी भी चैप्टर शुरू होने या खत्म होने के बाद कुछ अभ्यास के प्रश्न दिये होते है जिनका हल भी अक्सर बताया होता है अब आप गणित पढ़ते है तो पहले उस चैप्टर को अच्छे से पढ़ें और समझ ले फिर जो सवाल हल किये गये है आखिर वे किस कांसेप्ट से हल किये गये है यह पूरी अच्छे तरीके से समझने की कोशिश करे और यदि एक बार आपको उस चैप्टर के कांसेप्ट समझ जाते है तो फिर उससे जुडी चाहे कैसे भी गणित के प्रश्न होंगे आप आसानी से हल कर सकते है।

Question List Boats_

  • 1 . एक नाव धारा की दिशा में 25 किमी. जाने में 5 घंटे लेती है और उतनी ही दूरी वापस आने में 5 गुणा अधिक समय लेता है। यदि धारा की चाल 2 किमी./घंटा हो तो शांत जल की नाव की चाल ज्ञात कीजिए?

    (A). 3 किमी./घंटा

    (B). 5 किमी./घंटा

    (C). 8 किमी./घंटा

    (D). 12 किमी./घंटा

    Show Answer
  • 2 . एक नाव धारा की दिशा में 44 किमी. जाने में 4 घंटे लगाता है और धारा के विपरीत 30 किमी. जाने में 10 घंटे लगाता है यदि धारा की चाल 4 किमी./घंटा हो तो नाव की चाल शान्त जल में ज्ञात करो ?

    (A). 5 किमी./घंटा

    (B). 6 किमी./घंटा

    (C). 7 किमी./घंटा

    (D). 8 किमी./घंटा

    Show Answer
  • 3 . एक नाव धारा की दिशा में 24 किमी. दूरी 2 घंटे में तय करती है और धारा के विपरीत 8 किमी. दूरी 4 घंटे में तय करती है तो धारा की वेग कितना है ?

    (A). 7 किमी./घंटा

    (B). 6 किमी./घंटा

    (C). 5 किमी./घंटा

    (D). 4 किमी./घंटा

    Show Answer
  • 4 . एक नाव धारा की दिशा में 21 किमी. दूरी 3 घंटे में तथा धारा के विरूद्ध इतनी ही दूरी 7 घंटे में तय करती है, तो शान्त जल में नाव की चाल कितनी होगी ?

    (A). 5 किमी./घंटा

    (B). 4 किमी./घंटा

    (C). 6 किमी./घंटा

    (D). 5.5 किमी./घंटा

    Show Answer
  • 5 . एक नाव 7 1/2 मिनट में तीन-चैथाई किमी. की दूरी धारा के प्रतिकूल जाता है और उतनी ही दूरी 5 मिनट में लौटता है तो धारा की गति कया है ?

    (A). 2 किमी./घंटा

    (B). 3 किमी./घंटा

    (C). 6 किमी./घंटा

    (D). 1 1/2 किमी./घंटा

    Show Answer
  • 6 . एक नाव अनुकूल दिशा में 60 किमी. की दूरी 5 घंटे में चलता है और वापस आने में उसे 10 घंटे लग जाते है तो शांत जल में नाव चाल बताओ ?

    (A). 9 किमी./घंटा

    (B). 12 किमी./घंटा

    (C). 6 किमी./घंटा

    (D). 15 किमी./घंटा

    Show Answer
  • 7 . एक व्यक्ति शांत जल में उसकी चाल 10 किमी./घंटा है और धारा की चाल 2 किमी./घंटा है तो 36 किमी की दूरी जाते तथा आने में कितना समय लगेगा ?

    (A). 6 घंटे

    (B). 7 1/2 घंटे

    (C). 8 घंटे

    (D). 9 घंटे

    Show Answer
  • 8 . वह छोटी संख्या क्या होगी जिससे 8, 18, 28, 36 से भाग दिए जाये तो शेषफल प्रत्येक दशा में 4 बचता है।

    (A). 1012

    (B). 708

    (C). 508

    (D). 504

    Show Answer